छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में नक्सलियों से मुठभेड़, IED धमाके से 7 जवान घायल
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में नक्सलियों से हुई मुठेभड़ में 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। यह मुठभेड़ झारखंड की सीमा से सटे पीपरढाबा गांव में हुई। मिली जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की एक संयुक्त टीम गुरुवार को पीपरढाबा गांव के पास से गुजर रही थी तभी नक्सलियों ने आईईडी धमाका कर दिया और फिर सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में सीआरपीएफ के 5 जवान और झारखंड पुलिस के 2 जवान शहीद हो गए हैं। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए रांची भेजा गया है।

बता दें कि पीपरढाबा गांव छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर पड़ता है। गुरुवार को सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम एक बीमार जवान साथी लेने जा रही थी कि तभी पीपरढाबा गांव में उनका नक्सलियों से सामना हो गया। घायल जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications