क्रूज शिप में सबके साथ ही हैं पॉजिटिव मिले 66 लोग, यात्री बोले- क्या सबको संक्रमित करना चाहती है सरकार

नई दिल्ली, 4 जनवरी: मुंबई से गोवा आए एक क्रूज शिप में 66 मुसाफिर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस कोरडेलिया क्रूज में कुल दो हजार यात्री हैं। सोमवार को गोवा सरकार की ओर से बताया गया था कि जहाज के दो हजार में से 66 लोग पॉजिटिव । इन संक्रमितों को क्वारंटीन नहीं किया गया है। शिप से कोरोना निगेटिव आए लोगों को उतरने की भी परमिशन नहीं है और पॉजिटिव लोग भी शिप में ही हैं। जो कि वहां घूम-फिर रहे हैं। इसको लेकर क्रूज शिप के यात्रियों में गुस्सा है।

क्रूज शिप

66 लोगों का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन लोगों को भी जहाज से बाहर आने की इजाजत नहीं है, जो लोग संक्रमित नहीं हैं। फिलहाल सभी पॉजिटिव और निगेटिव लोग जहाज पर ही हैं। यात्रियों में इसको लेकर गुस्सा है कि संक्रमितों को सबके साथ क्यों रखा जा रहा है। इसको लेकर कई यात्रियों ने जहाज के अंदर विरोध भी दर्ज कराया है।

इंडिया टुडे के मुताबिक, एक यात्री जसवीर सिंह ने कहा कि संक्रमित लोग आराम से जहाज की लॉबी में घूम रहे हैं। ऐसे में वह अपने बच्चों और भाई के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित हैं, जो क्रूज पर हैं। उन्होंने सवाल किया कि जो संक्रमित नहीं हैं, आखिर उनको जहाज छोड़ने की अनुमति क्यों नहीं दी गई है? ना ही पॉजिटिव मिले लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। अगर क्रू का एक सदस्य 66 लोगों को संक्रमित कर सकता है, तो ये 66 लोग कितने लोगों में बीमारी को फैला सकते हैं। ये आप समझ सकते हैं।

जसवीर सिंह ने कहा कि गोवा सरकार और स्वास्थ्य अधिकारी बेहद लापरवाह और गैरजिम्मेदाराना तरीके से काम कर रहे हैं। उनको इस ओर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। क्रूज जहाज पर सवार लोग भारत के नागरिक हैं। वे एलियन नहीं हैं कि कोई उनके पास नहीं जा रहा है। सरकार को इन लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+