Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Valentines Day पर ओल्ड एज होम में बजी शहनाई, 65 साल की दुल्हन और 58 साल के दूल्हे ने रचाई शादी

तिरुवनन्तपुरम। कहते हैं प्यार उम्र, जाति, धर्म और समाज से परे होता है। प्यार में सिर्फ लोगों का दिल देखा जाता है। आज 14 फरवरी को पूरी दुनिया वेलेंटाइन डे मना रही है, इस दिन कुछ कपल्स अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बिताते हैं, तो कुछ अपने प्यार के इजहार के लिए बेसब्री से इस दिन का इंतजार करते हैं। वेलेंटाइन डे के मौके पर एक ऐसी ही दिल खुश कर देने वाली लव स्टोरी केरल के एक 'ओल्ड एज होम' से सामने आई है।

65-year-old bride and 58-year-old Bridegroom got married in Kerala Old Age Home

यहां, 65 साल की सरस्वती और 58 साल के राजन ने दुनिया की परवाह किए बिना वेलेंटाइन डे के मौके पर एक-दूसरे के साथ बाकी की जिंदगी जीने का फैसला किया। सरस्वती और राजन की शादी अडूर के महात्मा जीवनसेवना केंद्रम (ओल्ड एज होम) में कराई गई। शादी में कोरोना वायरस प्रोटोकॉल नियमों का भी पालन किया गया, इस मौके पर स्थानीय विधायक चित्तायम गोपाकुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

कैसे हुई सरस्वती और राजन की मुलाकात?
राजन और सरस्वती की मुलाकात महात्मा जीवनसेवना में ही हुई थी। दोनों एक-दूसरे को कई सालों से पंसद करते थे। ओल्ड एज होम के चेयरमैन राजेश थिरुवल्ला को इस बारे में बताया कि जब उन्हें पता चला कि दोनों शादी करना चाहते हैं तो सभी लोग खुशी से उछल पड़े। इसके बाद राजन और सरस्वती के रिश्तेदारों को इस बारे में सूचना दी गई, इसके अलावा जनप्रतिनिधियों को भी इस बारे में बताया गया।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की बेटी ने Valentine Day को बनाया खास, मंगेतर संग रचाई शादी, तस्वीरें

राजन और सरस्वती की शादी से दोनों के रिश्तेदार भी काफी खुश हैं। आपको बता दें कि राजन मूल तौर पर तमिलनाडु के तिरिचिराप्पली के रहने वाले हैं, जबकि उनकी दुल्हन सरस्वती केरल के अडूर मन्नाडी की रहने वालीं है। सरस्वती बचपन से ही बोल नहीं सकतीं, और यह उनकी पहली शादी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+