सिर्फ 1 फीसदी लोगों के पास है दुनिया की 99 फीसदी धन

नयी दिल्ली। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की कुल संपत्ति का 99 फीसदी हिस्सा सिर्फ 1 फीसदी जनसंख्या के पास है। जी हां दुनिया की आबादी की 1 फ़ीसदी सबसे अमीर लोगों की दौलत बाक़ी 99 फ़ीसदी लोगों की कुल दौलत के बराबर है।

money

ये आंकड़ा पेश किया है गरीबों के लिए काम करने वाली एनजीओ ऑक्सफैम ने। जिसने क्रेडिट स्विस के आंकड़ों के आधार पर ये दावा किया है कि दुनिया के सबसे अमीर सिर्फ़ 62 लोगों के पास दुनिया भर के आधे सबसे ग़रीब लोगों जितनी दौलत है। यानी लगभग 47 लाख रुपए के बराबर नक़द और संपत्ति रखने वाले लोग 10 फ़ीसदी सबसे अधिक धनी लोगों की श्रेणी में शुमार हैं जबकि 76 हज़ार डॉलर के बराबर नक़दी और संपत्ति के मालिक सबसे अमीर एक फ़ीसदी लोगों की श्रेणी में हैं।

इस संस्था के आंकड़ों के मुताबिक साल 2010 में 388 लोगों के पास दुनिया के आधे ग़रीब लोगों जितना धन था। इन आंकड़ों को दुनिया के सामने रखने के साथ ही इस संस्था ने लिंग आधारित वेतन में असमानता, अवैतनिक देखभाल के लिए मुआवज़ा और महिलाओं को भूमि और संपत्ति में समान उत्तराधिकार देने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+