महाराष्ट्र: स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, 6 स्कूली बच्चों सहित 7 की दर्दनाक मौत
उस्मानाबाद।
महाराष्ट्र के सोलापुर-धुले राजमार्ग पर शनिवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में कम से कम छह छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बस का चालक भी सड़क हादसे में मारा गया। सभी छात्र 14 से 16 वर्ष की उम्र के थे। बस कोल्हापुर के संगावड़े सेकेंडरी स्कूल के छात्रों को उस्मानाबाद स्थित तुल्जापुर मंदिर ले जा रही थी। id="toptextpromo">हादसे
में घायल हुए 10 बच्चों का उपचार अश्विनी हॉस्पीटल में चल रहा है, जिनमें से छह की हालत चिंताजनक बताई गई है। दुर्घटना प्रसिद्ध तीर्थ तुल्जापुर से 15 किलोमीटर और मुंबई से 440 किलोमीटर दूर सुबह आठ बजे के करीब हुई, जब छात्रों से भरी बस नागोबा मंदिर के पास एक खतरनाक मोड़ पर मुड़ रही थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उस्मानाबाद
के पुलिस नियंत्रण कक्ष से एक अधिकारी ने बताया कि एक पर्यटक बस उसी समय सामने से तेज गति से आ रही थी और मोड़ पर दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। मृतकों में बस का चालक प्रताप सुर्वे और छात्र पंकज कुंभार, अक्षय पाटिल, सूरज पाटिल, वल्लभ कांभे, गणेश कुंभार और आकाश शिरके शामिल हैं।











Click it and Unblock the Notifications