पंजाब से पैदल बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों को बस ने कुचला, 6 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
नई दिल्ली। लॉकडाउन में काम काज बंद होने के बाद अपने घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों के साथ एक बार फिर से हादसा हुआ है। पंजाब से पैदल बिहार लौट रहे मजदूर सड़क हादसे के शिकार हो गए। पंजाब से 10 मजदूर अपने गृह राज्य बिहार के लिए निकले थे, लेकिन मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे पर बुधवार देर रात वो तेज रफ्तार बस के शिकार हो गए। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना देर रात करीब 1 बजे के करीब हुई, जब पंजाब से पैदल चलकर आ रहे 10 प्रवासी मजदूरों को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने रौंद दिया। घटना में 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी प्रवासी मजदूर बिहार के गोपालगंज लौट रहे थे। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे पर घलौली चेकपोस्ट से कुछ ही दूर आगे बढ़े थे कि रोहाना टोल प्लाजा के पास ये एक्सीडेंट हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं रोडवेज बस को ट्रैक करने के लिए नाकाबंदी कर दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले ही महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक मालगाड़ी ने 16 प्रवासी मजदूरों को रौंद दिया था। सभी मजदूर मद्य प्रदेश के रहने वाले थे, जो पटरियों के रास्ते अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में थोड़ी देर आराम करने रुके, लेकिन थेक होने के कारण आंख लग गई। नींच में ही वो सभी मालगाड़ी के शिकार बन गए।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications