छत्तीसगढ़- आपस में ही भिड़े ITBP के जवान, 6 की मौत, 2 घायल
Recommended Video
Chattisgarh के Narayanpur में ITBP camp में जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग,6 की मौत | वनइंडिया हिंदी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक बड़ी घटना हुई है। यहां पर इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवान आपस में ही भिड़ गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में छह जवानों की मौत हो गई है और दो घायल हैं। नारायणपुर के एसपी मोहित गर्ग ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की है। अभी तक इस बात का पता नहीं लग सका है कि आखिर क्यों जवानों के बीच इस तरह की स्थिति बनी कि उनके ही साथियों की जान चली गई। घटना में और ज्यादा जानकारी का फिलहाल इंतजार है।

बुधवार को सुबह करीब आठ बजे आईटीबीपी की बी/45 बटालियन कादेनार कैंप में यह घटना हुई है। जवान रहमान खान ने अपने साथियों पर फायरिंग की। रहमान ने अपने व्यक्तिगत हथियार से फायरिंग की और इसमें छह जवानों की मौत हो गई। वहीं दो जवान घायल हैं। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications