Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लुधियाना: टैंकर से निकली जहरीली गैस, 6 की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में जहरीली गैस रिसने से 6 लोगों की मौत हो गई। इस गैस से 100 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार की देर रात लुधियाना के बाहरी इलाके में अमोनिया गैस से भरे एक टैंकर के पुल से टकराने से हुआ। टक्कर के बाद टैंकर से गैस रिसाव शुरु हो गया जिसने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

Six dead, 100 others hospitalized after ammonia gas tanker leak in Ludhiana
पुलिस ने बताया कि टैंकर रास्ते से गुजरते वक्त एक पुल की कम ऊंचाई के कारण इससे टकरा गया, जिससे इसका वाल्व क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें रिसाव शुरू हो गया। पुलिस ने बताया कि गैस लीक के कारण कई लोगों की तबीयत बिगड़ी। 100 से अधिक लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एतिहातन पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है।

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबि‍क कई लोगों ने बेचैनी, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की, जबकि कुछ बेहोश होकर गिर पड़े। करीब 20 मरीजों को लुधियाना के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिन्होंने आंखों में जलन और मतली आने की शिकायत की है।

पुलिस ने प्रभावित क्षेत्र से स्थानीय लोगों को बाहर निकाल लिया है और एहतियान उन्हें सुरक्षित क्षेत्रों में भेज दिया है। कई लोगों ने बेचैनी, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की, जबकि कुछ बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+