International Yoga Day 2: योग सबका है और सब योग के हैं- पीएम मोदी
Recommended Video
नई दिल्ली। दुनियाभर में आज पांचवा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत में प्र्धानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लोग योग दिवस को मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी रांची के प्रभात तारा मैदान में योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। वह यहां बड़ी संख्या में लोगों के साथ मिलकर योग किया। मैदान में योग दिवस समारोह में शामिल होने के लिए लोग रात तीन बजे से ही आने लगे थे। पीएम मोदी भी इस समारोह में शामिल होने के लिए देर रात ही रांची पहुंच गए। प्रभात मैदान में आज पीएम के साथ तकरीबन 50 हजार लोग योग किया। पिछले कुछ दिनों से पीएम मोदी अपने ट्विटर अकाउंट पर योग की अलग अलग मुद्राओं का वीडियो साझा कर रहे हैं, जिसे बड़ी संख्या में लोग रीट्वीट कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पल पल की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए।













Click it and Unblock the Notifications