अगर चोरी हो गई है कार तो अपनाइए ये तरीका, शख्स ने केवल 2 घंटे में ढूंढ निकाली चोरी हुई गाड़ी
बड़े शहरों में कार चोरी जैसे बड़ी घटनाएं रोजाना देखने को मिलती हैं। अगर आप भी अपनी चोरी हुई कार को ढूंढना चाहते हैं या नई कार को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो फिर इस शख्स का तरीका आपनाइए। दिल्ली के इस 58 वर्षीय शख्स ने अपनी चोरी हुई कार को बिना केवल दो घंटों में ढूंढ निकाला।
नई दिल्ली। बड़े शहरों में कार चोरी जैसे बड़ी घटनाएं रोजाना देखने को मिलती हैं। अगर आप भी अपनी चोरी हुई कार को ढूंढना चाहते हैं या नई कार को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो फिर इस शख्स का तरीका आपनाइए। दिल्ली के इस 58 वर्षीय शख्स ने अपनी चोरी हुई कार को बिना केवल दो घंटों में ढूंढ निकाला। शख्स ने अपनी चोरी हुई इको वैन कार को अकेले ढूंढा और फिर पुलिस की मदद से चोर को धर दबोचा।

दिल्ली के हरि नगर में चोरी हुई कार
पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर में रहने वाले हरजीत सिंह के पास पांच गाड़ियां हैं जिन्हें उन्होंने एक ऑनलाइन रिटेल कंपनी को चलाने को दे रखा है। गुरुवार रात को उनके ड्राइवर ने इको वैन गाड़ी करीब 10:30 बजे उनके घर के पास लाकर पार्क कर दी। जब सिंह रात में गाड़ी को देखने आए तो वो वहीं पार्क थी, लेकिन सुबह गाड़ी वहां नहीं थी। उन्होंने तुरंत अपने ड्राइवर को फोन किया और आसपास के इलाकों में गाड़ी की तलाश की, लेकिन गाड़ी कहीं नहीं मिली।

जीपीएस ट्रैकर से पता लगाई लोकेशन
गाड़ी के न मिलने पर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया। सिंह पुलिस के पास जाने ही वाले थे कि उन्होंने पुलिस स्टेशन की अलग-अलग प्रक्रियाओं के कारण अपना मन बदल लिया। तभी उन्हें याद आया कि उनकी इको वैन में जीपीएस ट्रैकर लगा हुआ है। जीपीएस ट्रैकर से गाड़ी की मौजूदा लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। सिंह ने तुरंत कंपनी को कॉल किया जिसका सिस्टम जीपीएस ट्रैकर से लिंक था।

अकेले शुरू की गाड़ी की तलाश
कंपनी ने गाड़ी को ट्रैक करने के बाद सिंह तो बताया कि गाड़ी द्वारका सेक्टर 7 में है। सिंह बिना कोई देर किए तुरंत द्वारका पहुंचे लेकिन वहां उन्हें अपनी कार नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने दोबारा कंपनी को फोन किया, तब कंपनी ने बताया कि गाड़ी साकेत के पास पुष्प विहार में घूम रही है। सिंह इसके बाद साकेत के लिए निकले। साकेत पहुंचने के बाद सिंह ने पुलिस को सूचित करने का फैसला लिया। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया और उन्हें घटना की जानकारी दी।

पुलिस की मदद से धर दबोचा आरोपी
इसके बाद सिंह को साकेत और हरि नगर पुलिस स्टेशन ने सहायता प्रदान की। सिंह ने पास में ही खड़ी एक पीसीआर वैन को इसके बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने सिंह को इको वैन की तरफ बढ़ने के लिए कहा। वहीं पुलिस ने दूसरी तरफ से आने का फैसला लिया ताकि गाड़ी और चोर दोनों को पकड़ा जा सके। पुलिस की मदद से सिंह ने गाड़ी और चोर दोनों को पकड़ लिया। आरोपी चोर आशीष कुमार सागरपुर का रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications