कोरोना को लेकर मामूली राहत, पिछले 24 घंटों में 5500 नए केस, 18 की मौत

नई दिल्ली, 10 सितंबर: पूरे देश में त्योहारों का सीजन चल रहा है, जिस वजह से विशेषज्ञों ने कोरोना का प्रकोप बढ़ने की आशंका जताई थी, लेकिन हालात अभी तक सामान्य बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 5554 नए मामले सामने आए, जबकि 6322 मरीजों ने इस महामारी को मात दी। इन नए मामलों के बाद देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 48,850 हो गई है। इसके अलावा रोजाना का पॉजिटिविटी रेट 1.47 प्रतिशत है। इससे पहले शुक्रवार को देश में 6093 मामले सामने आए थे, ऐसे में देखा जाए तो इसमें हल्की राहत जरूर मिली है।

coronavirus

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक नए मामलों के साथ देश में कुल कोरोना केस की संख्या 4,44,90,283 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 18 मरीजों ने अपनी जान गंवाई, ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा 5,28,139 हो गया। मौजूदा वक्त में उपचाराधीन मरीजों की संख्या, संक्रमण के कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है। मंत्रालय ने आगे कहा कि अब तक 4,39,13,294 लोगों ने इस महामारी को मात दी है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं देश में तेजी से टीकाकरण अभियान जारी है, जिस वजह से अब तक 214.77 करोड़ खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

वहीं बात करें राजधानी दिल्ली की तो वहां पर 123 नए मामले सामने आए और 4 लोगों की मौत इस महामारी की वजह से हुई। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या 788 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते दिन उन्होंने 11567 सैंपल्स की जांच की थी, जिसमें 123 लोग पॉजिटिव मिले। नए आंकड़ों के साथ दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 20,01,432 हो गई है, जबकि तब तक इससे 26,491 लोगों ने अपनी जान गंवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+