कर्नाटक: जयनगर विधानसभा सीट पर वोटिंग खत्म, 55% हुआ मतदान
बेंगलुरु। कर्नाटक की एक विधानसभा सीट जयनगर पर सोमवार को मतदान खत्म हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, यहां 55 फीसद मतदान दर्ज किया गया। राजधानी बेंगलुरु की इस सीट पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई जो शाम 6 बजे तक चली। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा, 'विधानसभा क्षेत्र के सभी 216 मतदान केंद्रों पर 55 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है। कुछ ईवीएम में खामियां आईं जिसे ठीक कर लिया गया था। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान समाप्त हुआ।'

बेंगलुरू के जयनगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,12,252 पंजीकृत मतदाता हैं। अधिकारी ने कहा कि सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह नौ बजे तक 10 फीसदी और 11 बजे तक 22 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चार मई को भाजपा विधायक बीएन विजयकुमार की चुनाव प्रचार के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।
जिस कारण इस सीट पर मतदान को स्थगित कर दिया गया था। इस सीट पर बीजेपी ने दिवंगत विधायक बीएन विजयकुमार के भाई बीएन प्रहलाद को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने रामालिंगा रेड्डी की बेटी सौम्या रेड्डी को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर कुल 19 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। चुनाव परिणाम के बाद अस्तित्व में आए कांग्रेस-जेडीएस के समर्थन ने अपना कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications