कोरोना वैक्सीन की वजह से अब तक 51 लोग अस्पताल में भर्ती, देशभर में लगाई गईं 1.30 करोड़ डोज

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। जिस वजह से अब तक वैक्सीन की एक करोड़ से ज्यादा की डोज स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी जा चुकी है। आने वाले दिनों में इस अभियान को और तेज किया जाएगा। शुरुआत में कोरोना वैक्सीन को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ी थीं। साथ ही इसके कई तरह के साइड-इफेक्ट भी बताए जा रहे थे, लेकिन ऐसा कुछ होता नजर नहीं आ रहा है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसको लेकर विस्तृत रिपोर्ट जारी की है।

Recommended Video

    Corona Vaccination: स्वास्थ्य मंत्रालय ने Corona Vaccination पर की Press Conference | वनइंडिया हिंदी
    कोरोना

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 25 फरवरी को शाम 6 बजे तक कोरोना वैक्सीन की 1,30,67,047 डोज दी जा चुकी हैं। जनवरी के दूसरे पखवाड़े से शुरू हुए टीकाकरण की वजह से अभी तक सिर्फ 51 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे के अंदर अस्पताल में भर्ती होने का सिर्फ एक ही मामला सामने आया है, जहां टीका लगने के बाद एक मरीज को एम्स भुवनेश्वर में रखा गया है।

    1 मार्च से नागरिकों के लिए टीकाकरण
    एक मार्च से शुरू हो रहे कोरोना वैक्सीनेशन के नए राउंड के लिए केंद्र सरकार ने 10 हजार सरकारी केंद्रों यानी सरकारी अस्पतालों को चिह्नित किया है, जहां मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। 60 साल से ज्यादा की उम्र के बुजुर्ग या फिर 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग जिनको कोई दूसरी बीमारी है, वो इन सरकारी अस्पतालों में जाकर फ्री में कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं।

    अब तक कितने केस?
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16 हजार से ज्यादा नए मामले आ चुके हैं, जबकि 138 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में अब देश में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1 करोड़ 10 लाख 46 हजार 914 हो गई है, जिसमें से 1.56 लाख की जान गई है। साथ ही 1.07 करोड़ से ज्यादा मरीज रिकवर हो चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+