दिल्ली के आनंद विहार में पकड़े गए 96 लाख रुपए, एक गिरफ्तार

यह रकम दिल्ली से गोरखपुर ले जाई जा रही थी। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रकम को सीज कर दिया है।

नई दिल्ली। कालेधन को रोकने के लिए 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद करने के फैसले का असर अब दिखने लगा है। पुलिस ने आनंद विहार बस स्टेशन पर 96 लाख रुपए की नकदी पकड़ी है।

note

पुलिस के मुताबिक यह रकम दिल्ली से गोरखपुर ले जाई जा रही थी। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रकम को सीज कर दिया है।

वहीं, पंजाब के लुधियान में भी पुलिस ने 45 लाख रुपए के पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट जब्त किए हैं।

पुलिस मामले की सघनता से जांच कर रही है।

गौरतलब है कि 8 नवंबर की आधी रात के बाद यानी 9 नवंबर से ही मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोटों को बैन कर दिया है। इसके बाद बड़ी संख्या में काला धन पकड़ा जा रहा है।

इससे पहले पुलिस ने गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार में को-ऑपरेटिव मंत्री और भाजपा नेता के बैंक की गाड़ी से 500-1000 के नोट में 91.5 लाख रुपए का कैश जब्त किया था।

महाराष्ट्र में भाजपा सरकार के सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख लोक मंगल ग्रुप के मालिक हैं। लोक मंगल बैंक का कर्मचारी कैश लेकर जा रहा था।

उस्मानाबाद में पुलिस ने रूटिन चेकिंग के दैरान गाड़ी को रोका और तलाशी के दौरान मिले लाखों रुपए के 500-1000 रुपए को नोट को जब्त कर लिया।

वहीं मामले पर सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख ने कहा कि लोक मंगल ग्रुप से जुड़े सुगर फैक्ट्री के कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए यह कैश भेजा जा रहा था।

डीएम ने बताया है कि लोक मंगल ग्रुप से इस कैश के बारे में बताने के लिए कहा गया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इस कैश के बारे में सूचना दे दी गई है। अगर लोक मंगल ग्रुप ने इस कैश पर टैक्स चुकाया होगा तो उसे यह लौटा दिया जाएगा लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो कानून के अनुसार ग्रुप के खिलाफ कदम उठाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+