500-1000 के नोट पर बैन लगने से 'पेटीएम' की बल्ले-बल्ले: एड में छपवाई पीएम मोदी की तस्वीर
रिलायंस जियो की तर्ज पर पेटीएम ने गुरुवार को हिंदी और अंग्रेजी के कई अखबारों में पहले पन्ने पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ फुल पेज के ऐड छपवाए हैं।
नई दिल्ली। 500 और 1,000 रुपये बंद होने से जहां आम लोग परेशान हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन पेमेंट सर्विस देने वाली सबसे कंपनी 'पेटीएम' के कारोबार में जबरदस्त उछाल आया है। इस बात से काफी खुश 'पेटीएम' ने आज अपने एड में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर छपवा कर उनका शुक्रिया अदा किया है।
आपको बता दें कि'पेटीएम' ने गुरुवार को हिंदी और अंग्रेजी के कई अखबारों के फ्रंट पेज पर अपने एड के साथ पीएम मोदी की तस्वीर छपवाई है जिससे लोगों को लगने लगा की कहीं पीएम मोदी 'पेटीएम' के ब्रांड एंबेसडर तो नहीं बन गए।
500 और 1,000 रुपये बंद करने के फैसले की तारीफ करते हुए 'पेटीएम'ने पीएम मोदी की शान में कसीदे पढ़े हैं। उसने अपने एड की तस्वीर के नीचे लिखा है कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में इतना बड़ा कदम उठाने के लिए धन्यवाद। आपको बता दें कि इससे पहले रिलायंस जियो के एड में भी पीएम मोदी की तस्वीर पब्लिश हो चुकी है, जिसकी काफी आलोचना भी हुई थी।













Click it and Unblock the Notifications