एयर इंडिया की दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट में स्टाफ हुआ कोरोना संक्रमित

एयर इंडिया के सिक्योरिटी स्टाफ का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। एयर इंडिया में 50 साल के एक स्‍टाफ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह सोमवार को दिल्ली से लुधियाना आने वाली फ्लाइट में एयर इंडिया के 11 क्रू मेंबर में शामिल थे। हालांकि, अन्य सभी कर्मचारी कोरोना नेगेटिव पाए गये हैं। इसके अलावा कोयम्बटूर पहुंची इंडिगो की एक फ्लाइट में यात्री कोरोना संक्रमित पाया गया है। बता दें कि, 25 मई को लॉकडाउन के बीच जब घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू हुआ है।

50 year old Air India employee On Board Delhi Ludhiana Flight Tests COVID Positive

लुधियाना के सिविल सर्जन डॉ राजेश बग्गा ने बताया कि, लॉकडाउन के दो महीने बाद शुरू हुई घरेलू उड़ानों के बाद सोमवार को 166 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें से 114 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें से एक पॉजिटिव था। वहीं, उपायुक्त प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति दिल्ली का निवासी है और एयर इंडिया के साथ सुरक्षा कर्मचारी के रूप में काम करता है। वह 25 मई को साहनेवाल हवाई अड्डे पर घरेलू उड़ान से पहुंचा था।

उन्होंने बताया कि संक्रमित कर्मचारी को आइसोलेशन सेंटर भेजा दिया है, जबकि अन्य कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं इंडिगो ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को संचालित हुई चेन्नई-कोयंबटूर उड़ान के एक यात्री के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद उसने विमान के चालक दल के सदस्यों को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया है।

इंडिगो ने एक बयान में कहा कि 25 मई की शाम चेन्नई से कोयंबटूर के बीच 6ई 381 में यात्रा करने वाला एक यात्री कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। वह वर्तमान में कोयंबटूर में ईएसआई अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रख गया है। हमारे विमानों को मानक संचालन प्रक्रिया के तहत नियमित तौर पर डिसइंफेक्ट किया जाता है और इस उड़ान को संचालित करने वाले विमान को भी प्रोटोकॉल के तहत तत्काल डिसइंफेक्ट किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+