CAA हंगामे के बीच भारत आए 50 पाकिस्तानी हिंदू परिवार, अपने साथ लाए बोरी भरकर सामान
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर अभी हंगामा शांत नहीं हुआ है इसी बीच पाकिस्तान से भारत आने वाले हिंदू परिवारों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। अब पाकिस्तान से 50 हिंदू परिवारों का एक दल बाघा बॉर्डर के रास्ते भारत आया है। हालांकि सभी 25 दिन के टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हैं। इन परिवारों का कहना है कि वह हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आए हैं और अब वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहते।

भारत आया 50 पाकिस्तानी हिंदू परिवार
गौरतलब है कि मोदी सरकार ने सीएए के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में रह रहे गैर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने का ऐलान किया है। हालांकि नागरिकता सिर्फ उन्हें ही दी जाएगी जो भारत में 31 दिसंबर 2014 से पहले से रह रहे हैं। सोमवार को हरिद्वार जाने की इच्छा जताते हुए 50 हिंदू परिवारों का एक जत्था पंजाब के अमृतसर में स्थित वाघा-अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत आया है।
Punjab: 50 Hindu families from Pakistan arrived in India today via Wagah-Attari border on a 25-day visa to visit Haridwar. Laxman Das, a Pakistani Hindu says, "after taking holy dip in Haridwar, I will think about my future. However, I want to stay in India." pic.twitter.com/l25wiuTBhT
— ANI (@ANI) February 3, 2020
वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहते
सभी पाकिस्तानी हिंदू नागरिक 25 दिन के टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हैं। नियमों के अनुसार वीजा का समय पूरा होते ही उन्हों पाकिस्तान वापस जाना पड़ेगा। इन्हीं में एक लक्ष्मण दास ने कहा कि वह वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहते और भारत में ही रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा, हरिद्वार में गंगा स्नान के बाद वह अनपे भविष्य पर विचार करेंगे। आपको बता दें कि किसी भी देश में वीजा समाप्त होने के बाद विदेशी नागरिकों का रहना गैर कानूनी होता है।

अपने साथ लाए भारी-भरकम सामान
मालूम हो कि संसद से सीएए पास होने के बाद पिछले कुछ महीनों में टूरिस्ट वीजा पर भारत आने वाले पाकिस्तानी हिंदू नागरिकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। हाल ही में 200 हिंदू परिवार टूरिस्ट वीजा लेकर भारत आए थे। हालांकि यह कहना मुश्किल है कि सोमवार के भारत आए 50 हिंदू परिवार यहां बसने आए हैं लेकिन जिस तरह से वह अपने साथ भारी-भरकम सामान लाए हैं उसे देखकर इसकी आशंका है कि वह वीजा की मियाद खत्म होने पर भी भारत में ही रूक जाएं।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर! CAA लागू होने के बाद पहली बार असम जाएंगे पीएम मोदी, कोकराझार में करेंगे रैली
-
Iran Vs America: विदेश मंत्री जयशंकर पर क्यों भड़कीं पाकिस्तानी नेता हिना रब्बानी, ईरान युद्ध के बीच बवाल -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
PSL की भारी फजीहत, मैच के बीच ही सफेद गेंद अचानक हुई गुलाबी, दुनिया भर में हो रही थू-थू! -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications