Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बड़ी खबर! CAA लागू होने के बाद पहली बार असम जाएंगे पीएम मोदी, कोकराझार में करेंगे रैली

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) देश में मचे हंगामे के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएए लागू होने के बाद पहली बार असम में एक रैली को संबोधित करेंगे। बता दें की संसद में सीएबी पास होने के बाद सबसे पहले असम में ही इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन दर्ज किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक 7 फरवरी को असम के कोकराझार में रैली को संबोधित करेंगे।

PM Modi to go to Assam for the first time after the implementation of CAA will rally in Kokrajhar

गौरतलब है कि पीएम मोदी जनवरी महीने में असम जाने वाले थे लेकिन किन्हीं कारणों से उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी थी। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा था कि सीएए को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन की वजह सी पीएम ने असम की यात्रा को रद्द किया है। बता दें कि पीएम मोदी को 10 जनवरी को गुवाहाटी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे सीजन का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

दिसंबर महीने में जापान के प्रधानमंत्री शिंज आबे असम के गुवाहाटी पहुंचने वाले थे लेकिन सीएए को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के चलते उनका रौदा रद्द कर दिया गया था। विदेश मंत्रालय ने अपने एक बयान में बताया कि 15-17 दिसंबर तक गुवाहाटी में होने वाली भारत और जापान के पारस्परिक रूप से वार्षिक शिखर वार्ता को स्थगित करने का फैसला किया गया है।

दिल्ली में रैली को किया संबोधित
8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान होना है और इससे पहले लगतार चुनाव प्रचार तेज होता जा रहा है। आज से प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के कड़कड़डूमा में रैली को संबोधित कर रहे हैं। यह उनकी पहली चुनावी रैली है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का नकारात्मकता में विश्वास में नहीं, सकारात्मकता में विश्वास है। दिल्ली केवल शहर नहीं है, एक धरोहर है। एक जीवित परंपरा है। दिल्ली सबका सत्कार करती है, यह सबको स्वीकारती है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्‍तान में सेना नहीं बल्कि इस वजह से हुआ इमरजेंसी का ऐलान, इमरान ने आर्मी से कहा इस देश को बचाइए

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+