छत्तीसगढ़: एक के बाद एक पांच लोग सेप्टिक टैंक के अंदर घुसे लेकिन जिंदा नहीं लौटा कोई
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर फरसाबहार जनपद ग्राम पंडरीपानी में सेप्टिंक टैंक में जहरीली गैस रिसाव होने से एक महिला समेत 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। हादसा उस समय हुआ जब पंडरीपानी में जगरनाथ साय के घर में नए बने सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग प्लेट खोलने के लिए दो मजदूर ढक्कन खोलकर अंदर घुसे और बाहर नहीं निकले। उसके बाद दो मजदूर और अंदर घुसे इसके बाद भी जब चारों बाहर नहीं आए तो मकान मालकिन भी अंदर घुसी जिसके बाद एक के बाद एक सभी अंदर जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए थे।

मौत की वजह
टैंक के बाजू में बड़ी मात्रा में गोबर पड़ा था और वहीं सेप्टिक टैंक के अंदर रिसकर डेढ़ से दो फीट तक पानी का रूप ले चुका था,अंदाजा लगाया जा रहा था कि बेहोश होने के बाद इसी पानी में डूबने से सभी 5 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल सभी मृतकों को गांव वालों की मदद से बाहर निकाला गया और फिर पुलिस ने लाशों का पोस्टमार्टम कराया। इस हादसे में मकान मालकिन सावित्री पैंकरा 45 वर्ष भादू साय 60 वर्ष , ईश्वर साय 40 वर्ष , रामजीवन साय 35 , परमजीत साय 19 वर्ष की मौत हो जाने की पुष्टि हुई है।
मौके पर पहुंचे तहसीलदार लक्ष्मण राठिया ने कहा कि सैप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे मजदूर ज़हरीली गैस की चपेट में आ गए। जिसे दम घुटने से उनकी मौत हो गई। उनकी मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को श्रद्धांजलि योजना के तहत सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव भेज दिया है। मृतकों के परिजनों के एक साथ हुई पांच मौतों से शोक का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications