ओडिशा: बस-ट्रैक्टर की टक्कर में 5 की मौत, 22 घायल
ओडिशा में बस और ट्रैक्टर में आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए।
भुवनेश्वर: ओडिशा में हुए एक भीषण हादसे ने 5 लोगों की जिंदगी खत्म कर दी। इस हादसे में 22 लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए। हादसा ओडिशा के बारीपाडा में हुआ। जहां बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई।

अब तक की जानकारी के मुताबिक बस रैगनपुर से जैशपुर जा रही थी कि तभी डालकी फॉरेस्ट एरिया के बाद ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पूरी तरह से पलट गई। इस टक्कर में ट्रैक्टर के ड्राइवर की भी मौत हो गई। वहीं बस में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पास के गांववालों की मदद से बस से घायलों को निकालकर पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान कर ली गई है। हादसे के बाद रेगनपुर-जैशपुर रास्ते को थोड़ी देर के लिए बंद कर दिया गया। ग्रामीणों को मदद से पुलिस ने राहत-बचाव का काम खत्म कर लिया है। घायलों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए इसलिए प्रशासन सजग है।












Click it and Unblock the Notifications