यूपी: डीजे बंद कराने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प, पसरा तनाव

5 injured as communal tension grips UP village near Bahraich
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक जुलूस में बज रहे डीजे को बंद कराने को लेकर दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद तोड़फोड़ और आगजनी हुई, जिसमें एक कांस्टेबल सहित करीब 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव पसरा है। घटना नानपारा कोतवाली मोहरबा गांव की है जहां मंगलवार शाम जुलूस-ए-मोहम्मदी में बज रहे डीजे को दूसरे समुदाय के लोगों ने बंद करने को कहा।

इसी दौरान दो पक्षों में बहस के बाद झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने पथराव शुरू कर दिया। घटना में वाहनों, एक धार्मिक स्थल, कई घरों, दुकानों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि फलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन माहौल तनावपूर्ण है।

पूरे इलाके में भारी पुलिस बल के साथ प्रांतीय सशस्त्र बल(पीएसी) की दो टुकड़ियां तैनात की गई हैं। गुप्ता ने कहा कि घटना में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच पुलिस महानिदेशक रिजवान अहमद ने बहराइच में कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+