कहीं आप भी तो नहीं खाते ज्यादा नमक, जानलेवा है इस मात्रा से ज्यादा नमक
नई दिल्ली। अगर आप खाने में ज्यादा नमक खाते हैं तो सावधान हो जाएं। भोजन में अधिक नमक खाना आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। हाल ही में पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई एक स्टडी में पता चला है कि, वयस्क भारतीयों में ज्यादा नमक खाने की आदत है, जो डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्धारित मात्रा से अधिक है। स्टडी में बताया गया है कि, दिल्ली और हरियाणा के वयस्क रोजना 9.5 ग्राम नमक का सेवन करते हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में प्रति व्यक्ति नमक की खपत 10.4 ग्राम प्रतिदिन है।

अधिक नमक खाने से ब्लडप्रेशर पर बुरा प्रभाव पड़ता है
हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि, भोजन में अधिक नमक खाने से ब्लडप्रेशर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अधिक नमक का सेवन ही लोगों में कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का कारण बनता जा रहा है। स्टडी में बताया गया है कि, अगर खाने में नमक की मात्रा सीमित हो तो हृदय संबंधित रोगों में 25 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। वहीं हार्ट अटैक से मरने की खतरा 20 फीसदी तक कम हो जाता है।

अत्यधिक नमक गुर्दे को कर सकता है खराब
हेल्थ एक्सपर्ट ने ये भी बताया कि भारतीय आहार सोडियम से भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके बावजूद खाने में नमक का अधिक उयोग करने से गैर-संक्रमणीय बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। समय के साथ अत्यधिक नमक गुर्दे की क्षति का कारण बन सकता है। ज्यादा नमक रक्तचाप बढ़ाता है, जिसे हाइपरटेंशन के रूप में जाना जाता है। डब्ल्यूएचओ की सिफारिश है कि एक वयस्क को एक दिन में 5 ग्राम से ज्याद नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

नमक के अधिक सेवन से चेहरे पर पड़ सकती है झुर्रियां
पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया की हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया कि, नमक का अधिक सेवन के वजह से हुए उच्च रक्तचाप से धमनियां कठोर हो सकती हैं। जिससे परिणाम स्वरूप रक्त और ऑक्सीजन के प्रवाह में कमी आती है। जिसका असर त्वचा पर दिखाना शुरू हो जाता है। परिणामस्वरूप ऑक्सीजन की कमी से त्वचा सूखने के कारण तेजी से झुर्रियां पड़ने लगती हैं। इससे व्यक्ति की उम्र बढ़ी हुई दिखती है।

घरेलू उपाय
- खाने में सफेद नमक की जगह काले नमक का प्रयोग अधिक करें।
- दालों और पकाई हुई सब्जियों को छोड़कर बाकी भोजन में ऊपर से नमक न डालें।
- कोशिश करें की मेज पर साल्ट शेकर ना रखें अगर रखे भी तो काला नमक रखें।
- कोशिश करें की सलाद में नमक डालकर ना खाएं
- कम नमक वाले क्रैकर्स, पास्ता सॉस, डिब्बाबंद सब्जियां खरीदें
- अचार, पापड़, चटनी में कम नमक का प्रयोग करें
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications