दिल्ली: चार मंजिला बिल्डिंग गिरी, चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के विष्णु गार्डन में शनिवार शाम चार मंजिला इमारत गिरने से चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के घायल होने की खबर है। अभी भी मौके पर रेस्क्यू ऑप्रेशन चल रहा है।
मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है, घायलों को सरकारी अस्पताल गुरु गोबिंद में भर्ती कराया गया है, घायलों को भी गंभीर चोटें आयी हैं। जो मकान मलबे में तब्दील हुआ है, उसके मालिक के मुताबिक घर तो मजबूत था लेकिन कुछ समय पहले इलाके में सीवर पड़े थे जिसमे सड़क पर खुदाई की गई थी जिससे पानी जमा होने से मकान गिरा क्योंकि पानी के कारण नींव कमजोर हो गई औऐर यह हादसा हो गया।
मातम में बदला ईद का जश्न
शनिवार सुबह से ही इस मकान में रहने वाले लोग ईद का जश्न मना रहे थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि शाम आते-आते उनमें से कुछ लोगों की यह आखिरी ईद हो जायेगी। फिलहाल पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications