उत्तराखंड: बरातियों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, पांच की मौत
उत्तरकाशी। उत्तराखंड़ में रविवार रात बारातियों से भरी एक कार खाई में जा गिरी। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। रात के अंधेरे में उत्तरकाशी-लंबगांव रोड पर बारातियों से भरी कार रातलधार मट्टी गांव के पास गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घाय बताए जा रहे हैं। रविवार रात साढ़े नौ बजे करीब टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर के आबकी गांव से एक बरात खरवां गांव आई थी।

रातलधार मट्टी गांव के पास मैक्स चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों की खाई में निकाल। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications