जम्मू-कश्मीर: गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, BRO के 7 जवानों की मौत
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले में हुए सड़क हादसे में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के सात जवानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवानों को ले जा रहा वाहन फिसल कर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें जवानों की जान चली गई।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम त्रागबाल के पास घटी। घटना में मारे गए जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में 9 जवान घायल भी हुए हैं।
उन्होंने बताया कि कम्युनिकेशन लाइन में गड़बड़ी आने के चलते घटना को लेकर अभी पूरी तरह स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि हादसा कैसे हुआ।












Click it and Unblock the Notifications