अंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की आशंका

पोर्ट ब्लेयर। नेपाल में विनाशकारी भूकंप के बाद एक के बाद भूकंप के झटके आ रहे है। ताजा भूकंप के झटके अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आया है। अंडमान में 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

earthquake

दोपहर 2:29 बजे रिक्टर पैमाने 5.1 तीव्रता वाले झटके से अफरातफरी मच गई। हलांकि इससे किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर अब तक नहीं आई है, भूकंप के झटकों के बाद यहां सुनामी आने की आशंका बताई जा रही है।

अंडमान और निकाबार द्वीप समूह भारत के पूर्वी हिस्से में स्थित है। इस भूकंप का एपिक सेंटर राजधानी पोर्ट ब्लेयर से दक्षिण-पश्चिम 135 किलो मीटर दूर था। भूवैज्ञिनिकों के मुताबिक अंडमान एक्टिव सिसमिक जोन में है जिस कारण वहां झटके आते रहते हैं।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते 25 अप्रैल को नेपाल में आए भूकंप में अब तक मरने वालों की संख्या 6,200 तक पहुंच चुकी है। वहां पर 7.9 तीव्रता का भूकंप आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+