भाजपा के सत्ता में आने के बाद रामदेव को जमीन खरीद में पहुंचाया गया 300 करोड़ का फायदा: रायटर्स
नई दिल्ली। बाबा रामदेव की कंपनी को जमीनों की खरीद में 46 मिलियन डॉलर (करीब 300 करोड़ रुपए) की छूट भाजपा के सत्ता में आने के बाद मिली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रामदेव की कंपनी को ये फायदे उन राज्यों में पहुंचाए गए हैं, जहां पर भाजपा सत्ता में है। रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार के एक मंत्रालय और भाजपा नेताओं की ओर से भी पतंजलि को छूट मिलने की बात कही गई है।

भाजपा की सरकार बनने के बाद बढ़ा रामदेव का करोबार
रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के सत्ता में आने के बाद रामदेव को कारोबार में तगड़ी बढ़त देखने को मिली है। कंपनी का रिवेन्यू मार्च 2013 में 156 मिलियन डॉलर (करीब 1011 करोड़) रहा जो मार्च 2015 में 322 मिलियन डॉलर (2087 करोड़) पर पहुंच गया।

भाजपा की सरकार आने के बाद खरीदीं जमीनें
रिपोर्ट कहती है कि 2014 में केंद्र में एनडीए की सरकार बनी और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। मोदी सरकार के बाद पतंजलि ने 2000 एकड़ जमीन फैक्ट्रियों, अनुसंधान केंद्र और कंपनी की फूड चेन बनाने के लिए खरीदी है। वहीं कांग्रेस के सत्ता में रहने के दौरान पतंजलि अपनी काफी जमीनें बेच रहा था।

बाजार भाव पर 77 फीसदी की छूट
जमीन की चार में से दो 100 एकड़ से ज्यादा की खरीद पतंजलि ने भाजपा सरकार वाले राज्यों में की है और तीसरी डील वहां हुई जहां भाजपा सत्ता में साझीदार थी। रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा शासित राज्यों में पजंतलि को जमीन खरीद में बाजार भाव पर 77 फीसदी की छूट दी गई। कंपनी का कहना है कि नई फैक्ट्रियां बनने से रोजगार के नए अवसर आएंगे। रिपोर्ट कहती है कि पतंजलि को बीते साल मध्य प्रदेश में 40 एकड़ जमीन की खरीद में 10 मिलियन डॉलर का डिस्काउंट दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications