पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4510 नए केस, 5600 से ज्यादा मरीज हुए रिकवर

नई दिल्ली, 21 सितंबर: देश में त्योहारों का सीजन जारी है। इस बीच आशंका जताई जा रही थी कि कोरोना वायरस के केस फिर से बढ़ सकते हैं, लेकिन टीकाकरण की वजह से हालात पूरी तरह से कंट्रोल में हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के कुल 4510 नए मामले सामने आए, जबकि 5640 लोगों ने इस वायरस को मात दी। ऐसे में देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 46,216 हो गई है। इसके साथ ही पॉजिटिव रेट 1.33 प्रतिशत है।

coronavirus

वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां पर भी हालात कंट्रोल में हैं। मंगलवार शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में 81 नए मामले सामने आए, जबकि वहां का पॉजिटिविटी रेट 0.82 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए केस के बाद दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 20,02,572 हो गई, जिसमें से 26,500 ने अपनी जान गंवाई है। वहीं दिल्ली के निर्धारित 9,270 बिस्तरों में से 44 पर मरीज हैं।

तेजी से टीकाकरण जारी
इस महामारी को रोकने के लिए देशभर में तेजी से टीकाकरण अभियान जारी है। जिसके तहत अब तक 2,16,95,51,591 खुराक लोगों को दी जा चुकी है। केंद्र सरकार के मुताबिक उनकी ओर से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 203.29 करोड़ (2,03,29,46,125) से अधिक कोरोना वैक्सीन खुराक प्रदान की गई है। 3.64 करोड़ (3,64,25,100) से ज्यादा वैक्सीन अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। ऐसे में बिना किसी बाधा के टीकाकरण अभियान जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+