तिरुपति: 40 कर्मचारियों पर ऐक्शन के मूड में प्रबंधन, दूसरे धर्म के प्रचार का आरोप

आपको बता दें कि बालाजी मंदिर का प्रबंधन संभालने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थान की प्रबंध समिति को कई श्रद्धालुओं और मठों की ओर से सूचना मिली थी कि मंदिर के कुछ कर्मचारियों द्वारा परिसर के आसपास दूसरे धर्मों की गतिविधियों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के तिरुमाला जिले में स्थित बालाजी मंदिर तिरुमाला तिरुपति देवस्थान की प्रबंधन समिति अपने 40 कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है। इन सभी कर्मचारियों पर दूसरे धर्म को अनुसरण करने का आरोप है। मंदिर प्रबंधन की ओर से इन 40 गैर-हिंदू कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की जा सकती है। खबर है कि इनमें से कई कर्मचारियों का निलंबित किया जा सकता है। इन कर्मचारियों पर मंदिर परिसर के आसपास दूसरे धर्मों की गतिविधियों का प्रचार प्रसार करने के आरोप लग रहे हैं।

तिरुपति: 40 कर्मचारियों पर ऐक्शन के मूड में प्रबंधन, दूसरे धर्म के प्रचार का आरोप

आपको बता दें कि बालाजी मंदिर का प्रबंधन संभालने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थान की प्रबंध समिति को कई श्रद्धालुओं और मठों की ओर से सूचना मिली थी कि मंदिर के कुछ कर्मचारियों द्वारा परिसर के आसपास दूसरे धर्मों की गतिविधियों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसे देखते हुए प्रबंधन ने ऐसी गतिविधियों में शामिल कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का फैसला लिया है। वहीं शुरुआती जांच में यह जानकारी भी मिली है कि नियमों के खिलाफ तिरुमाला तिरुपति देवस्थान में कुल 44 गैर हिंदुओं नौकरी दी गई है। इनमें साल 1989 से 2007 के बीच मंदिर में 37 गैर हिंदू कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी, जबकि 7 अन्य बाद में विभिन्न पदों पर रखे गए थे।

गौरतलब है कि पिछले दिनों तिरुमाला तिरुपति देवस्थान की एक महिला कर्मचारी का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस विडियो में मंदिर की एक कर्मचारी को परिसर के पास दूसरे धर्म की प्रार्थना करते हुए दिखाया गया था जिसके बाद सोशल मीडिया और सार्वजनिक रूप से इसकी काफी आलोचना हुई थी।मंत्रालय छिनने से नाराज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+