2030 तक शहरों में रहने लगेंगी हमारी 40 फीसद जनसंख्या: हरदीप सिंह पुरी
नई दिल्ली। आत्मनिर्भर भारत पर मंगलवार को आयोजित CII-Webinar में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्मार्ट सिटी मिशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2030 तक हमारे शहरी केंद्रों में हमारी जनसंख्या का 40 फीसद हिस्सा रहने लगेगा। नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 2030 तक बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए भारत को शहरी विकास करना होगा और 600 से 800 मिलियन वर्ग मीटर का शहरी क्षेत्र का निर्माण करना होगा।
Recommended Video
Hardeep Singh Puri ने बताया, क्या है Modi Government का Plan 2030 ? | वनइंडिया हिंदी

इसके लिए 100 स्मार्ट सिटी में दो लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा की लागत की 5,151 योजनाओं की पहचान की गई है। इस योजना के तहत अब तक करीब 4700 स्कीम के टेंडर निकाले जा चुके हैं। इनकी कीमत 1.66 लाख करोड़ रुपये है। यह आंकड़ा पूरे प्रोजेक्ट का करीब 81 फीसदी है।












Click it and Unblock the Notifications