'Super Mario' बन अपनी उपलब्धियां गिना रहे राजनाथ सिंह, देखें वायरल Video

नई दिल्ली। मोदी सरकार के चार साल पूरे हो गए हैं, ऐसे में सरकार के लोग जहां इसे लेकर जश्न मना रहे हैं और प्रत्येक मंत्री अपने-अपने विभाग का ब्यौरा दे रहे हैं, तो भला देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह इससे कैसे दूर रहते, उन्होंने भी अपने विभाग और अपने कामों का गुणगान किया है लेकिन इन सारी बातों से दूर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में राजनाथ सिंह की और उनके मंत्रालय का गुणगान बेहद ही अलग अंदाज में हो रहा है।

'सुपर मारियो' बने राजनाथ सिंह

सबसे खास बात इस वीडियो की ये है कि इसे लोकप्रिय वीडियो गेम 'सुपर मारियो' की तर्ज पर बनाया गया है, जिसमें राजनाथ मारियो बने है। इस दिलचस्प वीडियो की शुरुआत 2014 के लोकसभा चुनावों के उद्घोष के साथ होती है, उस वक्त राजनाथ सिंह बीजेपी के पार्टी अध्यक्ष थे।

राजनाथ सिंह ने अपने कामों का किया गुणगान

राजनाथ सिंह ने अपने कामों का किया गुणगान

2 मिनट 15 सेकंड के इस वीडियो में राजनाथ सिंह अपने मंत्रालय की ओर से किए गए कामों का ब्यौरा दे रहे हैं, जिसमें नक्सलियों, नॉर्थईस्ट, भारत के वीर समेत, कश्मीरे में चल रहे आतंक के खात्मे की बात है।

सबसे अधिक बिकने वाला वीडियो गेम है 'सुपर मारियो'

सबसे अधिक बिकने वाला वीडियो गेम है 'सुपर मारियो'

ये वीडिये बेहद ही दिलचस्प है और इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। आपको बता दें कि 'सुपर मारियो' जैपनीज वीडियो गेम 1983 में डिजाइन किया गया था, लेकिन 1990 के करीब ये गेम भारत में काफी फेमस हुआ था,वर्ष 2015 तक सुपर मारियो गेम की 31 करोड़ से अधिक प्रतियां बिक चुकी थीं और इस प्रकार यह इतिहास का सबसे अधिक बिकने वाला वीडियो गेम है।

लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो

फिलहाल 0 प्वाइंट्स से शुरू हुए इस वायरल वीडियो गेम में राजनाथ सिंह ने बतौर मारियो करीब 18650 प्वाइंट्स कमाए हैं, जो अपने आप में काफी दिलचस्प बात है। लोग इस वीडियो की बहुत तारीफें कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+