सवा तीन मिनट के VIDEO से पीएम मोदी ने ट्वीट किया 4 साल का रिपोर्ट कार्ड
Recommended Video

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार आज अपने 4 साल पूरे कर रही है। सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी शनिवार को ओडिशा के कटक में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे जबकि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करेंगे। मोदी सरकार चार साल पूरे होने के अवसर पर जश्न की तैयारी में है। बीजेपी विकास के मुद्दे को ही नहीं अपनी साफ नियत को भी दर्शाने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में एक 3.15 मिनट का वीडियो पार्टी ने जारी किया है जिसे पीएम मोदी ने भी ट्वीट किया है।

इन चार सालों में लोगों की दिनचर्या में कितना परिवर्तन आया है और सरकार की योजनाओं ने कैसे लाभ पहुंचाने का काम किया है, इसको लेकर एक 3.15 मिनट का वीडियो आया है। इसकी टैग लाइन है, 'साफ़ नीयत, सही विकास।'
वीडियो में साल 2014 के बाद 18,000 गांवों को बिजली पहुंचाना प्रमुख है। इसके अलावा, गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने की योजना को भी भाजपा प्रमुखता से लोगों के सामने रखने जा रही है। 3.8 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन, ग्रामीण इलाकों में सड़कों का निर्माण, देशभर में 3500 जनऔषधि केंद्र खोलना, 90 करोड़ से अधिक एलईडी बल्ब वितरित करना, आसानी से पासपोर्ट मुहैया कराना, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, किसानों के लिए कृषि सिंचाई योजना इसमें शामिल है।

30 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोलना, रेलवे में टिकट बुकिंग को आसान बनाना, फसल बीमा योजना, खेलो इंडिया, GST से आम आदमी को लाभ, बुलेट ट्रेन, नीम कोटेड यूरिया, तीन तलाक, आवास योजना, किसानों के लिए हेल्थ कार्ड, शौचालय का निर्माण और सुकन्या समृद्धि योजना का जिक्र इस वीडियो में किया गया है।
बता दें कि मोदी सरकार चार साल पूरे होने के मौके पर अपनी उपलब्धियां गिनाने की तैयारी कर रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल चार साल की असफलताओं पर हमला बोलने की तैयारी में है।












Click it and Unblock the Notifications