दिल्ली के नामी स्कूल में 4 साल के बच्चे ने किया क्लासमेट का यौन उत्पीड़न, प्राइवेट पार्ट से की छेड़खानी
नई दिल्ली। गुरुग्राम के स्कूल में 7 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या और दिल्ली के गांधी नगर में पांच साल की बच्ची से रेप की वारदातें अभी लोगों के जेहन से उतरी भी नहीं थी कि दिल्ली के एक और नामी स्कूल में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आप जानकर दातों तले अंगुलियां दबा लेंगे कि यहां महज 4 साल के एक छात्र पर अपने ही क्लास में पढ़ने वाली 4 साल की लड़की का यौन शोषण करने का अरोप है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मामला दिल्ली के द्वारका साउथ थाने का है।

चार वर्षीय एक बच्ची की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि जब मासूम बच्ची स्कूल से घर वापस लौटी तो उसने अपनी मां को बताया कि क्लास में एक लड़के ने उसके साथ बदसलूकी की है। मां के दोबारा पूछने पर बच्ची ने सबकुछ बता दिया। बच्ची ने बताया कि क्लास में एक लड़के ने उसकी पैंट खोली और प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़खानी की।
बच्ची की आपबीती सुनकर मां के होश उड़ गए। उसने फौरन उसके पिता को इस संबंध में जानकारी दी और पुलिस स्टेशन पहुंची। थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक उसने न सिर्फ बच्ची के प्राइवेट पार्ट को छुआ बल्कि उस चार साल के लड़के ने बच्ची का यौन शोषण किया। इस संबंध में स्कूल प्रशासन से शिकायत भी की गई। मां का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और न ही शिकायत पर अमल किया। स्कूल की लापरवाही देखने के बाद ही परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी।












Click it and Unblock the Notifications