जम्मू कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर में 4 आतंकी ढेर

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई है। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ जम्मू कश्मीर के शोपिया जिले के मेल्होरा इलाके में चल रही थी। सेना ने चार आतंकियों को इस ऑपरेशन में मार गिराया है। कश्मीर जोन पुलिस ने एनकाउंटर की जानकारी देते हुए बताया कि 4 अज्ञात आतंकियों को मार गिराया गया है। उनके पास से हथियार, गोला-बारूद बरामद किया गया है। यह ऑपरेशन खत्म हो चुका है 55 आरआर और जैनापोरा पुलिस समेत संयुक्त सुरक्षा बलों की ओर से एक इलाके को घेर लेने और सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू किए जाने के बाद मुठभेड़ शुरू हो हुई थी।

Recommended Video

    Jammu-Kashmir के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ 4 आतंकी ढेर | वनइंडिया हिंदी
    army

    सुरक्षा बलों को सूचना मिली कि इलाके के मेल्होरा गांव में आतंकी मौजूद हैं। इस सूचना पर सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ तथा एसओजी की टीम ने गांव की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। पहले तो सुरक्षा बलों ने उन्हें समर्पण के लिए कहा। इसके बाद भी आतंकियों ने गोलीबारी जारी रखी तो सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

    इससे पहले संदिग्ध आतंकियों ने मंगलवार शाम को शोपियां के की गाम गांव में एक दुकानदार पर हमला कर दिया। इस हमले में दुकानदार की मौत हो गई। हमले के बाद संदिग्ध आतंकियों ने एक पुलिस अफसर से हथियार छीनने की कोशिश की। हमले के बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग करते हुए पीछा किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+