जम्मू कश्मीर: खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, एक परिवार के 4 लोगों की मौत, तीन घायल

जम्मू। जम्मू कश्मीर के रामबन में शुक्रवार की शाम गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। इस घटना में सभी मृतक महिलाएं हैं। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए कमांड अस्पताल उधमपुर भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

4 killed, 3 injured in cooking gas cylinder blast in Jammu kashmirs Ramban district

स्ठानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामबन में उपायुक्त कार्यालय के निकट मैत्रा इलाके में बिशनदास अपने परिवार से साथ किराए पर रह रहा था। शुक्रवार शाम बिशन दास की पत्नी जब अपने बच्चों के साथ घर में खाना बना रही थी, तभी अचनाक से सिलेंडर फट गया। जिसके चलते बिशनदास की पत्नी तथा तीन बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से मकान में आग लग गई। जिससें तीन लोग बुरी तरह झुलस गए।

बताया जा रहा है कि, जिस वक्त सिलेंडर फटा उस समय बिशनदास घर में नहीं था। जिसके चलते उसकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा धमाके के बाद लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते इलाज के लिए उधमपुर कमांड अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है जिस वक्त हादसा हुआ उस समय कमरे में सात लोग मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+