केरल से आईएसआईएस के चार संदिग्ध गिरफ्तार, यूएई से पहुंचे थे भारत
तिरुवनंतपुरम। हैदराबाद के बाद अब केरल में आतंकी संगठन आईएसआईएस के चार सपोर्टर्स को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार जांच एजेंसियों ने दो युवकों को केरल के तिरुवनंतपुरम से और दो को कोझिकोड एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।
ऐसा माना जा रहा है कि इन चारों युवकों को आईएसआईएस ने पहले यूएई में ट्रेनिंग दी और फिर उन्हें भारत भेजा ताकि वह यहां पर संगठन के लिए सपोर्ट तलाश सकें।
पढें-आईएसआईएस पर एंजेलिना जॉली के विचार
पीएम नरेंद्र मोदी के हालिया यूएई दौरे पर हुए एक समझौते के तहत अब यूएई की इंटेलीजेंस और सिक्योरिटी एजेंसियां आईएसआईए से सहानुभूति रखने वाले भारतीय युवकों पर करीब से नजर रखें हैं।
इसी के तहत एजेंसियों ने इन चारों भारतीयों पर नजर रखी हुई थी। यह एजेंसियां केरल और दक्षिण भारत से नौकरी के लिए यूएई आने वाले दो भारतीय समूहों पर नजर रख रही हैं।
इनमें से एक ग्रुप दुबई में तो एक अबू धाबी में है। इन दोनों ग्रुप्स का मकसद नौकरी के लिए भारत से आने वाले युवाओं को अपने साथ जोड़ना है
एजेंसियां इसके लिए सोशल मीडिया पर हो रहीं गतिविधियों को करीब से देख रही हैं। यह ग्रुप्स सोशल मीडिया पर आईएसआईएस से जुड़ी सामग्रियों को तो सर्कुलेट कर ही रहा है साथ ही साथ संगठन के बड़े नेताओं से इन युवाओं का संपर्क करा रहा है।
यूएई ने इससे पहले चार सितंबर को भी 11 भारतीयों को हिरासत में लिया था। यह 11 भारतीय भी आईएसआईएस को ज्वॉइन करने के मकसद से निकले थे और दूसरे लोगों को इसके लिए मदद पहुंचा रहे थे।
वहीं अभी 11 सितंबर को हैदराबाद से आईएसआईएस के लिए काम करने वाली महिला अफशां जबीन उर्फ निकी जोसफ को गिरफ्तार किया गया। अफशां पर आईएसआईएस के लिए लड़ाकों की ऑनलाइन भर्ती करने का आरोप है। उसे भी दुबई से भारत डिपोर्ट किया गया था।













Click it and Unblock the Notifications