ठंड से बेहाल उत्तर भारत, अगले तीन दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, Orange Alert जारी

Weather Updates: जनवरी का महीना खत्म होने को है लेकिन लोगों को सर्दी से कोई राहत नहीं मिली है, उल्टा भीषण सर्दी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं। दिल्ली में आज भी सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। शहर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है तो वहीं यूपी-बिहार का भी यही हाल है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है।

 बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

तो वहीं बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और अगले तीन दिनों कर भीषण सर्दी की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली के एयर क्वालिटी इंडेक्स में पिछले दिनों के मुकाबले सुधार हुआ है लेकिन अभी भी आबो-हवा में प्रदूषण बरकरार है। केवल दिल्ली ही नहीं गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। मुजफ्फरपुर में आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरपुर में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Recommended Video

    Weather Update: North India में ठिठुरन भरी सर्दी, अभी जारी रहेगा सर्दी का दौर । वनइंडिया हिंदी
    राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी जारी

    राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी जारी

    तो वहीं राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी जारी है, राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। विभाग ने अगले 24 घंटे में अलवर, भीलवाड़ा, भरतपुर, चित्तोडगढ़, झुंझुनू, सीकर, उदयपुर जिलों में शीत लहर से अति शीत लहर का अनुमान लगाया है। वहीं भीलवाड़ा, सीकर, झुंझुनूं, चित्तोडगढ़ जिले में कुछ जगह पाला पड़ने की संभावना जताई है।

     बर्फबारी की आशंका है

    बर्फबारी की आशंका है

    मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में आज से चिल्ले कलां का दौर भी खत्म होने जा रहा है लेकिन सर्दी में कमी नहीं आई है। श्रीनगर में आज बर्फबारी होने के बाद चारों ओर बर्फ की चादर बिछ गई है और घाटी में कई जगहों पर तापमान माइनस से भी नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि फरवरी के पहले हफ्ते में यहां फिर से बर्फबारी की आशंका है।

    बर्फीली हवाओं की चपेटे में कई राज्य

    जबकि स्काईमेट के मुताबिक उत्तर भारत को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ सकता है, बर्फीली हवाएं पंजाब में अमृतसर, जालंधर, पठानकोट, शहीद भगत सिंह नगर, लुधियाना, पटियाला, बरनाला से लेकर राजस्थान में चुरू, गंगानगर, भरतपुर, अलवर, झुंझुनू, हरियाणा में अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली-एनसीआर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, लखनऊ, बहराइच प्रभावित होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+