असम में फिर हिंसा, उग्रवादियों के हमले में 35 लोगों की मौत
गुवाहाटी। असम में एक बार फिर से उग्रवादियों ने हमला किया है। असम के दो गांवों में संदिग्घ एनडीएफबी के उग्रवादियों ने धावा बोल दिया। उग्रवादियों ने सरलपारा और सोनितपुर में हमला किया। उग्रवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 35 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस हमले की जानकारी देते हुए कहा कि बोडोलैंड के नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट के शांति वार्ता विरोधी एक गुट के उग्रवादियों ने हमला कर दिया गया।

उग्रवादियों के इस हमले में शांतिपुर में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि सरलपारा में पांच लोग मारे गए। इसमें महिलाएं भी शामिल है। उग्रवादियों ने ये हमला सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान में आई तेजी के विरोध में किया।
गौरतलब है कि असम के कोकराझार जिले में उग्रवादियों ने कल भी विस्फोट किया था। इस विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए थे। इससे पहले असम पुलिस के कमांडोज और सेना के एक संयुक्त दल ने चिरांग में भूटान सीमा के पास दो बोडो उग्रवादियों को मार गिराया था। वहीं असम के मुख्यमंत्री तरुण गगोई ने साफ कर दिया है कि सरकार इन उग्रवादियों के सामने घुटने नहीं टेकेगी।












Click it and Unblock the Notifications