दिल्ली: कोहरे की वजह से 30 ट्रेन लेट, 10 को किया गया रद्द
नई दिल्ली। उत्तर भारत में पड़ रहे घने कोहरे की वजह से दर्जनों ट्रेन ले चल रही हैं। कम दृश्यता के चलते आज लगभग 30 ट्रेनें अपने समय के कई घंटे लेट पहुंचीं तो वहीं 10 ट्रेनों के कैंसिल कर दिया गया है। दिल्ली से चलने वाली 6 ट्रेनों के रिशेड्यूल किया गया है। अगर दिल्ली से चलने वाली राजधानी ट्रेनों की बात करें तो दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली-सियालदहा और दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी क्रमश: 4,6 और 9 घंटे तक लेट चल रही हैं।

इसके अलावा, बिहार, वाराणासी जाने वाले गरीब रथ भी कई घंटे लेट चल रहे हैं। इसके अलावा कोहरे की वजह से देश के 70 से अधिक मेल ट्रेनें कई घंटे लेट चल रही हैं। देश के कई हिस्सों में जबरदस्त सर्दी पर रही है। मंगलवार सुबह दिल्ली के भी कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। राजधानी का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 9 डिग्री दर्ज किया गया।
यहां क्लिक कर देंखे लेट चल रही ट्रेनों की लिस्ट
वहीं दिल्ली के एयर क्वालिटी एक बार फिर से खतरे के स्तर पर पहुंच गई है। रात दस बजे दिल्ली के लोधी रोड की हवा का स्तर सबसे अधिक खराब दर्ज किया गया। तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट आने का क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। चार जनवरी तक जिले में सर्दी का असर जारी रहेगा। 29 दिसंबर को बादल छाए रहने के साथ मौसम कुछ खराब रह सकता है।












Click it and Unblock the Notifications