लालबकेया नदी में नाव पलटी, 40 सवार डूबे, 30 लापता, राहत-बचाव कार्य जारी

सिकरहना। नेपाल के लालबकेया नदी के गौर नगरपालिका के टिकुलिया घाट पर शनिवार की देर नाव पलटने से उस पर सवार करीब 40 सवार नदी में डूब गए, हालांकि 15 सवार तो तैरकर बाहर आ गए लेकिन करीब 30 यात्री अभी भी लापता है।

लालबकेया नदी में नाव पलटी, 40 सवार डूबे, 30 लापता

एसपी केदार ढकाल ने बताया कि शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बंजरहा घाट से नाव पर सवार होकर लोग गौर की ओर आ रहे थे इसी दौरान लालबकेया नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से नाव नदी में डूब गई।

लालबकेया नदी में नाव पलटी, 40 सवार डूबे, 30 लापता

15 लोगो को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है वहीं लापता लोगों की तलाश नेपाल सशस्त्र पुलिस की रेस्क्यू टीम कर रही है, जिला मुख्यालय गौर,बेस कैम्प औरैया से सशस्त्र बल की टीम टिकुलिया व बंजरहा घाट पर पहुंच कर लापता लोगों की तलाश में जुटी है। अंधेरा होने के कारण बचाव दल को रेस्क्यू में परेशानी हो रही है।

लालबकेया नदी में नाव पलटी, 40 सवार डूबे, 30 लापता

रौतहट के प्रमुख जिला पदाधिकारी ने बताया कि सीमा पार भारतीय सुरक्षा एजेंसियो से भी रेस्क्यू में मदद का आग्रह किया गया है। मालूम हो कि नाव पर लोगों के अलावा आधा दर्जन बाइक भी लदी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+