एशिया के सबसे लंबे पुल का मोदी ने किया उद्घाटन, चीन होगा परेशान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में जिस पुल का उद्घाटन किया है, उससे चीन के माथे पर सलवटें पड़ना तय है।
नई दिल्ली। सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में एशिया के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किया। ब्रह्मपुत्र नदी पर बने इस पुल के जरिए असम से अरुणाचल प्रदेश की दूरी महज एक घंटे में पूरी हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पुल का नामकरण मशहूर गायक भूपेन हजारिका के नाम पर किया है।

मोदी सरकार के आज पूरे हो रहे हैं तीन साल
असम दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली को भी संबोधित करेंगे, जहां माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी सरकार के तीन साल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रख सकते हैं। करीब साढ़े नौ किलोमीटर लंबा ढोला-सादिया पुल शुरू होने से असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच 6 घंटे की यात्रा का समय घटकर एक घंटे का हो जाएगा। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई और परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी असम में एम्स और एक कृषि केंद्र की आधारशिला रखेंगे।









Click it and Unblock the Notifications