जम्मू कश्मीर के माछिल में तीन जवान शहीद, एक जवान के साथ बर्बरता
जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद। एक जवान के शव के साथ आतंकियों ने की बर्बरता।
माछिल। जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर से एक बुरी खबर आ रही है। यहां पर आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवानों के शहीद होने की खबरें हैं।

नॉर्दन कमांड ने दे बदले की चेतावनी
नॉर्दन कमांड ने जानकारी दी है कि एक जवान के शव के साथ आतंकियों ने बर्बरता की है।नार्दन कमांड ने कहा है कि इंडियन आर्मी इसका बदला लेकर रहेगी।
इस घटना से पहले जम्मू कश्मीर के बांदीपेार के हाजिन में हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गया था। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे।
28 अक्टूबर को हुई थी ऐसी घटना
इससे पहले 28 अक्टूबर को कुपवाड़ा जिले के माछिल में ही सिपाही मनदीप सिंह के साथ ऐसा ही बर्ताव किया गया था। मनदीप सिंह 17 सिख रेंजीमेंट के सिपाही थे।
इसके बाद 29 अक्टूबर को इंडियन आर्मी ने पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया था। आर्मी ने पाक सेना की चार पोस्ट्स को तबाह कर दिया था। इसमें पाक को भारी नुकसान होने की खबरें आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications