छत्तीसगढ़: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 सुरक्षाकर्मी घायल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के बारसूर के जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। नक्सलियों से मुठभेड़ के बीच तीन जवान घायल हो गए है। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए घटनास्थल से बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है। एक आला अधिकारी ने बताया कि संयुक्त दल जब मुंगारी और दुलारगुफा के मध्य पहाड़ी में था तभी घात लगाए नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया और मुंहतोड़ जवाब देना शुरू किया। इस घटना में तीन पुलिस जवान घायल हो गए। बतौर अधिकारी पुलिस दल की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली वहां से फरार हो गये। वहीं, मुठभेड़ की सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को घटनास्थल से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दल के जंगल के बाहर आने के बाद ही इस संबंध में अन्य जानकारी मिल सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications