महिला के साथ सेक्स चैट करते पकड़े गए 3 आर्मी ऑफिसर, गुप्त सूचनाएं कर रहे थे लीक
नयी दिल्ली। सेना के भीतर सीक्रेट जानकारियां लीक करने का मामला सामने आया है। सेना के तीन अधिकारी इस मामले में दोषी करार दिए गए है। मध्य प्रदेश के महू में आर्मी वार कॉलेज के तीन आर्मी ऑफिसर सोशल मीडिया साइटों पर सेक्स चैट करते हुए पकड़े गए है।

महिलाओं के साथ सेक्स चैट करते हुए तीन अधिकारी पकड़े गए इन अधिकारियों ने चैटिंग के दौरान गुप्त सूचनाएं लीक कर दी। इन सेना के आधिकारियों के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इन तीनों अफसरों में से सबसे सीनियर वार कॉलेज महू में कर्नल की पोस्ट पर तैनात हैं, जबकि दूसरा 2 राजपूत यूनिट में मेजर है और तीसरा अधिकारी लेफ्टिनेंट है, जो एक साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications