Video: 'बेटिकट' मंत्री जी के लिए Air India ने उतार दिए 3 पैसेंजर
नयी दिल्ली। मंत्रियों की चाटुकारिता करने वालों की भारत में कमी नहीं है। नेता और मंत्रियों के लिए कुछ लोग नियम और कानून को भी ताख पर रख देते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला एयरइंडिया के फ्लाइट में। यहां मंत्री जी के लिए एयरलाइंस ने तीन यात्रियों को विमान से बाहर कर दिया।

दरअसल केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू को प्लेन में सीट देने के लिए एयर इंडिया ने न सिर्फ यात्रियों को इंतजार कराया गया, बल्कि पहले से टिकट लेकर बैठे तीन पैसेंजरों को भी उतार दिया गया। रिजिजू को लेह जाना था। एक वीडियों के जरिए इस बात का खुलासा हुआ है।
एयर इंडिया की फ्लाइट में बेटिकट मंत्री जी को सीट देने के लिए एयरलाइन ने आर्मी अफसर के परिवार को उतार दिया। एयर इंडिया की की रिपोर्ट में भी इस बात पुष्टि की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक रिजिजू सिंधु दर्शन कार्यक्रम के लिए लेह गए थे। जब उनके लिए प्लेन से यात्रियों को उतारा गया तो प्लेन में सवार कुछ यात्रियों ने इस घटना का विडियो भी बना लिया।












Click it and Unblock the Notifications