Aaj Ka Mausam: लगातार 5वें दिन कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, दिल्ली-NCR में छाई गहरी धुंध, मौसम विभाग का रेड अलर्ट

Winter Weather Update News: दिल्ली-एनसीआर सहित पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की आगोश में लिपटा हुआ है। लगातार चार दिनों से रात होते ही कोहरे की मोटी चादर छा जाती है, जो दिन में भी रहता है। शुक्रवार को कोहरे का सिलसिला पांचवें दिन भी जारी रहा।

बीते कई दिनों से सूर्य देवता के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं। गलन वाली शीतलहर और धुंध ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली एनसीआर में कोहरे का कहर जारी है। रात 8 बजे बाद सड़कों पर वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल कोहरे से लोगों को निजात मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

Winter Weather Update

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी भागों में भी देखने को मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश तक घना कोहरे छाया हुआ है।

रात से ही छाई गहरी धुंध

गुरुवार को सर्दी के इस सीजन में पहली बार 13 घंटे तक दिल्ली घने कोहरे की आगोश में रही। बुधवार की शाम को साढ़े आठ बजे के लगातार छाया कोहरा और गहरा होता गया, जो कि गुरुवार की सुबह दस बजे के लगभग तक बना रहा। वहीं आज (शुक्रवार) के लिए भी मौसम विभाग की तरफ से कोहरा का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

5 दिनों तक छाएगा घना कोहरा

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक घना कोहरा रहने की संभावना जाहिर की है। वहीं न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

कोहरे से राहत के नहीं आसार

कोहरे को लेकर शुक्रवार को मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि इससे अगले दिन यानी 30 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट। साथ ही साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर और नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आने वाले कई दिनों तक कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।

यूपी में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में भी अगले दो दिनों तक घने कोहरे का मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के कुल 25 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट है, जिसमें पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, खीरी, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, बहराइच, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कौशांबी, संतकबीर नगर, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा और जालौन जिला शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+