गोवा के अस्‍पताल में 4 घंटे के भीतर 26 कोरोना मरीजों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने की HC से जांच की मांग

पणजी। गोवा के सरकार द्वारा संचालित गोवा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (GMCH) में मंगलवार सुबह कोहराम मच गया। यहां 26 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। गोवा के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री विश्‍वजीत राणे ने कहा कि उन्‍होंने इन मौतों के सही कारण पता लगाने के लिए हाईकोर्ट द्वारा मामले की जांच की मांग की है। उन्‍होंने बताया कि इन मरीजों की मौत देर रात 2 बजे से सुबह 6 के बीच हुई है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत ने GMCH का दौरा किया था और कहा था कि मेडिकल ऑक्‍सीजन की उपलब्‍धता और GMCH में कोरोना वार्ड तक इसकी आपूर्ति के बीच अंतर से रोगियों को कुछ समस्‍याएं हुई हैं।

गोवा के अस्‍पताल में 4 घंटे के भीतर 26 कोरोना मरीजों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने की HC से जांच की मांग

सावंत ने इस बात पर भी जोर दिया था कि राज्‍य में ऑक्‍सीजन की कोई कमी नहीं है। वहीं राणे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सोमवार को इस बात को माना कि GMCH में ऑक्‍सीजन की आपूर्ति में कमी है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री विश्‍वजीत राणे ने सीएम सावंत के दौरे के बाद कहा कि हाईकोर्ट को इन मौतों के पीछे के कारणों की जांच करायी जानी चाहिए। हाईकोर्ट को भी इसमें हस्‍तक्षेप करना चाहिए और ऑक्‍सीजन सप्‍लाई को लेकर एक श्‍वेत पत्र तैयार करना चाहिए जो चीजों को सही सेट करने में काफी मदद करेगा।

राणे ने कहा कि सोमवार को GMCH के 1200 बड़े सिलेंडर की जरूरत थी लेकिन केवल 400 ही सप्‍लाई किया गया। उन्‍होंने कहा कि अगर मेडिकल ऑक्सीजन आपूर्ति की कमी है तो इस कमी को दूर करने के लिए चर्चा की जानी चाहिए। राणे ने कहा कि GMCH में कोरोना उपचार पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकारियों की जिस तीन सदस्‍यी टीम का गठन किया है। इस संबंध में उन्‍हें सीएम को जानकारी देनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+