लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने अन्नाद्रमुक के 26 सांसदों को सस्पेंड किया

लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने अन्नाद्रमुक के 26 सांसदों को सस्पेंड किया

Recommended Video

    Sumitra Mahajan ने AIADMK, TDP के 26 MPs को Lok Sabha से क्यों किया Suspend | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के 26 सासंदों को बुधवार को लोकसभा से सस्पेंड कर दिया गया है। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए इन सदस्यों को सस्पेंड किया है। अन्नाद्रमुक सदस्य कर्नाटक में कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु बांध के निर्माण का विरोध करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। लगातार वेल में आकर नारेबाजी करने और सदन की कार्यवाही में बाधा डालने पर सदस्यों को सुमित्रा महाजन ने पहले चेतावनी दी और फिर सस्पेंड कर दिया।

    26 AIADMK MP suspended by Lok Sabha speaker Sumitra Mahajan for obstructing house proceedings

    अन्नाद्रमुक सांसद एम थंबिदुरुई ने लोकसभा से पार्टी सांसदों के सस्पेंड होने पर सदन के बाहर आकर कहा कि 2019 के चुनाव को देखते हुए भाजपा ने कर्नाटक में मेकेदातु बांध प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। भाजपा वहां चुनाव में इसका फायदा लेना चाहती है। ये तमिलनाडु के साथ अन्याय है और इसके खिलाफ हम आवाज उठा रहे हैं। विरोध दर्ज कराना हमारा लोकतांत्रिक हक है, जब हम सदन में आवाज उठा रहे हैं तो सरकार इस पर जवाब दे ना कि इस पर चुप्पी साध ले।

    तमिलनाडु से आने वाले सांसदों ने मेकेदातु बांध प्रोजेक्ट को लेकर बुधवार को राज्यसभा में भी हंगामा किया इससे बार-बार कार्यवाही भी बाधित हुई। यहां तक कि सभापति एम वेंकैया नायडू ने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के कई सदस्यों को सदन से बाहर जाने के लिए कह दिया। नायडू ने द्रमुक की सांसद कनिमोझी, तिरुचि सिवा और अन्नाद्रमुक के नवनीतकृष्णन, विजिला सत्यनाथ और के सेल्वाराज को दिनभर के लिए सदन से बाहर जाने को कहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+