26/11 के मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद को सुनाई गई जेल की सजा, भारत ने कहा FATF के डर से लिया फैसला

नई दिल्‍ली। भारत ने पाकिस्‍तान से कहा है कि वह अपनी सरजमीं पर मौजूद हर आतंकी नेता और संगठन पर कड़ी कार्रवाई करे। भारत की तरफ से यह टिप्‍पणी पड़ोसी देश में मुंबई आतंकी हमलों 26/11 के मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद को सजा देने के बारे में खबरें आईं। बुधवार को पाकिस्‍तान की एंटी-टेररिज्‍म कोर्ट ने हाफिज को दो मामलों में साढ़े पांच साल की सजा सुनाई है।

hafiz-saeed

पाकिस्‍तान को दी गई है वॉर्निंग

भारत सरकार से जुड़ी सूत्रों ने कहा है, 'हमनें मीडिया रिपोर्ट्स में देखा है कि पाकिस्‍तान की एक कोर्ट की तरफ से यूएन की तरफ से आतंकी घोषित हाफिज सईद को टेरर फाइनेंसिंग के केस में सजा सुनाई है। यह उन अंतरराष्‍ट्रीय बाध्‍यताओं का नतीजा है जिसमें पाक से आतंकवाद को दिए जा रहे समर्थन पर लगाम लगाने की बात कही गई है।'सरकार की तरफ से आगे कहा गया है, 'पाकिस्‍तान की तरफ से लिया गया यह फैसला उस समय लिया गया है जब एफएटीएफ की मीटिंग होने वाली है और इस पर ध्‍यान दिया जाना चाहिए। ऐसे में अब यह देखना होगा कि इस फैसले की प्रभावशीलता देखनी होगी।' फाइनेंशियल एक्‍शन टास्‍क फोर्स (एफएटीएफ) अंतरराष्‍ट्रीय संस्‍था है जो कि टेरर फंडिंग पर नजर रखती है। संस्‍था की तरफ से पाकिस्‍तान को साफ कर दिया गया है कि या तो वह कार्रवाई करे या फिर कार्रवाई को झेलने के लिए तैयार रहे।

वकील ने कहा निर्दोष है हाफिज

संस्‍था की तरफ से पाक को ब्‍लैक लिस्‍ट करने तक की धमकी दी जा चुकी है। एक बार ब्‍लैक लिस्‍ट होने पर पाक को कई तरह के अंतरराष्‍ट्रीय प्रतिबंधों को झेलना होगा और यहां तक कि उसकी रेटिंग भी कम की जा सकती है।सरकारी सूत्रों की ओर से कहा गया है कि अभी यह भी देखना होगा कि पाकिस्‍तान अपनी सरजमीं पर मौजूद बाकी आतंकियों और संगठनों पर क्‍या कार्रवाई करता है। साथ ही सीमा पार से हुए हमलों जिसमें मुंबई और पठानकोट भी शामिल है उनके साजिशकर्ताओं पर क्‍या एक्‍शन लेता है। हाफिज सईद को प्रतिबंधित आतंकी संगठन का हिस्‍सा होने का दोषी पाया गया है और साथ ही उसे गैर-कानूनी तरीकों से इकट्ठा की गई संपत्ति का दोषी भी पाया गया है। हाफिज के वकीन इमरान गिल ने न्‍यूज एजेंसी एएफपी को यह जानकारी दी है। पाकिस्‍तान अभी एफएटीएफ की ग्रे लिस्‍ट में है और माना जा रहा है कि उस पर कड़ा एक्‍शन लिया जा सकता है। गिल ने कहा हाफिज सईद पर कोई केस नहीं है और यह फैसला एफएटीएफ की तरफ से बनाए गए दबाव के बाद लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+