वाराणसी के चुनाव में 2500 नरेंद्र और 3600 अरविंद करेंगे मतदान, 3 नरेंद्र लड़ रहे हैं चुनाव

arvind modi ajay
वाराणसी। लोक सभा चुनाव 2014 का अंतिम चरण कल है। ये चरण अन्‍य पिछले 8 चरणों से भी ज्‍यादा खास और महत्‍वपूर्ण बन गया है क्‍योंकि भाजपा के नरेंद्र मोदी, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के अजय राय बनारस से चुनाव लड़ रहे हैं। अजय राय को तो मीडिया भी उतना नहीं दिखा रही है जैसे मानो कांग्रेस ने पहले से ही हार मान ली हो लेकिन नरेंद्र मोदी और केजरीवाल के बीच में तगड़ी जंग के आसार हैं।

बनारस के चुनाव को लोकप्रिय बनाने में ऐसे लोगों का भी हाथ हैं जिनके नाम में नरेंद्र तो शामिल है लेकिन मोदी नहीं या फिर कहें कि अरविंद नाम तो है लेकिन केजरीवाल गायब है। निर्वाचन आयोग से प्राप्‍त आंकड़ों के मुताबिक, वाराणसी सीट पर कुल 2,500द नरेंद्र और 3,600 अरविंद वोट डालेंगे। देखना ये है कि ये नरेंद्र और अरविंद अपने नाम के अनुसार वोट देते हैं या फिर नाम बदलकर।

लोगों को यह भी जानकर काफी हैरानी होगी कि वाराणसी से तीन ऐसे नरेंद्र नाम के उम्‍मीदवार हैं जो चुनाव में अपना भाग्‍य आजमाने के लिए उतर रहे हैं। एक तो भाजपा के नरेंद्र मोदी, दूसरे जनशक्ति एकता पार्टी के नरेंद्र नाथ दूबे और तीसरे निर्दलीय उम्‍मीदवार हैं नरेंद्र बहादुर सिंह। बता दें कि कांग्रेस के अजय राय नाम के करीब 15 वोटर हैं और सिर्फ अजय नाम के 16,000 वोटर वाराणसी में मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+